Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

पीडब्ल्यूडी और जीएमआर के बीच आजादपुर मार्केट से इंद्रलोक तक सड़क सौंदर्यीकरण को लेकर समझौता

दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी और जीएमआर समूह के बीच आजादपुर मार्केट से इंद्रलोक तक सड़क सौंदर्यीकरण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में शुक्रवार को दिल्ली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और जीएमआर समूह के बीच आजादपुर मार्केट से इंद्रलोक तक सड़क सौंदर्यीकरण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। यह समझौता इस व्यस्त कॉरिडोर को एक सुंदर, सुव्यवस्थित और सुरक्षित शहरी मार्ग में बदलने की दिशा में निर्णायक कदम है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दिल्ली सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई बेहद ज़रूरी है। इस लड़ाई में सभी का एकजुट होना ज़रूरी है। सामूहिक प्रयास से हम बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए आज दिल्ली सरकार ने यहां प्रमुख कंपनियों को शामिल करने के लिए कदम उठाए हैं। प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए हमने जीएमआर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर क्षण दिल्ली के पर्यावरण के लिए सजग हैै। शनिवार को पूरी दिल्ली में रिंग रोड की धुलाई और सफाई की जाएगी।

————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *