Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

तमिलनाडु में एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन की हाेगी जीत: केंद्रीय मंत्री पीयूष गाेयल

पियूष गोयल : एडप्पाडी पलानीस्वामी

चेन्नई, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अगले वर्ष तमिलनाडु राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ने तमिलनाडुमें एआईडीएमके के साथ गठबंधन की सरकार बनाने के लिए अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। मंगलवार काे केंद्रीय मंत्री व तमिलनाडु चुनाव प्रभारी पीयूष गाेयल ने आज चेन्नई में राज्य भाजपा की केंद्रीय समिति की बैठक कर चुनाव की तैयारियाें की समीक्षा की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गाेयल ने एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी पलानीस्वामी के साथ भी चुनाव से संबंधित चर्चा की।दाेनाें नेताओं ने अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा और एआईडीएमके गठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया।

मंगलवार काे केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का चेन्नई पहुंचने पर हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री गाेयल ने यहां भाजपा कार्यालय कमलालय में तमिलनाडु भाजपा की केंद्रीय समिति की बैठक की। इस बैठक में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री गाेयल ने एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी पलानीस्वामी के साथ चुनाव की रणनीति काे लेकर बातचीत की। इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और एडप्पाडी पलानीस्वामी ने संयुक्त रूप से पत्रकाराें से वार्ता की।

पत्रकाराें से वार्ता के दाैरान केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि चेन्नई आने की मुझे खुशी है। मेरे मित्र और भाई एडप्पाडी पलानीस्वामी से मिलकर मुझे खुशी हुई। संयुक्त बैठक में अच्छी तरह वार्ता हुई। राज्य में 2026 में हाेने वाले चुनाव की तैयारी और जीत की रणनीति काे लेकर पलानीस्वामी के साथ चर्चा हुई। गाेयल ने कहा कि राज्य में लोक कल्याण कार्यों काे गति देने, विकास के साथ जनता के कल्याणकारी याेजनाओं और युवाओं काे रोजगार देना आदि भाजपा के लक्ष्य हैं।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हम 2026 के चुनाव का आत्मविश्वास के साथ सामना करेंगे। एडप्पाडी पलानीस्वामी के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे। गाेयल ने दावा किया कि आगामी चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन भारी जीत हासिल करेगा और भ्रष्ट डीएमके गठबंधन को सत्ता से हटा देंगे।’

इस माैके पर अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पाडी पलानीस्वामी ने कहा कि हमने आगामी विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक गठबंधन को कैसे काम करना चाहिए, इस पर चर्चा की है। पलानीस्वामी ने भी दावा किया कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक और भाजपा गठबंधन जीत हासिल करेगा और अन्नाद्रमुक के नेतृत्व में सरकार बनेगी।’

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गाेयल ने एक्स पर एक पाेस्ट कर कहा कि आज चेन्नई में केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन और तमिलनाडु भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। राज्य में नई सरकार के लिए चुनाव की तैयारी चल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनता की आवाज उठाने के लिए जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है। उन्हाेंने कहा कि राज्य भाजपा अध्यक्ष नैनार के नेतृत्व में सभी नए जोश के साथ काम करेंगे, ताकि प्रधानमंत्री के परिकल्पित ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संदेश को मजबूत किया जा सके।

(Udaipur Kiran) / Dr. Vara Prasada Rao PV

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *