Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

अक्षय कुमार और अनीस बज्मी फिर आएंगे साथ, निर्देशक ने लगाई मुहर

अक्षय कुमार, अनीस बज्मी - फोटो सोर्स एक्स

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों ने अतीत में ‘सिंह इज़ किंग’, ‘वेलकम’ और ‘थैंक यू’ जैसी सुपरहिट फिल्में देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब करीब 15 साल बाद यह हिट जोड़ी दोबारा साथ काम करने जा रही है, जिसकी पुष्टि खुद अनीस बज्मी ने की है।

स्क्रिप्ट लगभग तैयार, जल्द शुरू हो सकती है शूटिंग

एक बातचीत के दौरान अनीस बज्मी ने बताया, यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। मैं फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं, जो लगभग पूरी हो चुकी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो हम जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। काफी समय से यह चर्चा भी थी कि अक्षय कुमार और अनीस बज्मी साथ मिलकर तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘संक्रांतिकी वास्तुनम’ के हिंदी रीमेक पर काम कर सकते हैं। हालांकि, इस सवाल पर अनीस ने कोई साफ जानकारी देने से परहेज किया।

अक्षय के साथ रिश्ते पर बोले अनीस

अनीस बज्मी ने अक्षय कुमार के साथ अपने लंबे प्रोफेशनल रिश्ते को लेकर कहा, हमारे बीच आपसी प्यार और सम्मान है। जब मैंने उन्हें इस फिल्म का आइडिया सुनाया तो वह बहुत खुश हुए। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू हो सकती है।गौरतलब है कि दोनों ने आखिरी बार साल 2011 में फिल्म ‘थैंक यू’ में साथ काम किया था।

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आने वाले समय में ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘भूत बंगला’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘हैवान’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिससे उनके फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिलने की उम्मीद है।

————–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *