भुवनेश्वर, 17 अगस्त (Udaipur Kiran) क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने sunday को अनुमान जताया है कि Monday तक उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के समीप एक नया निम्नचाप क्षेत्र विकसित हो सकता है. इसके प्रभाव से ओडिशा में बारिश की गतिविधियां और तेज़ होने की संभावना है, जिससे कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के कई इलाकों में पहले से ही बारिश शुरू हो गई है और आगामी 48 घंटों में इसकी तीव्रता बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग ने आज 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें 7 से 11 सेंटीमीटर तक वर्षा हो सकती है.
Monday को कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां अति भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 19 अगस्त को कोरापुट और कालाहांडी जिलों में ऑरेंज वार्निंग जारी रहेगी, जबकि अन्य जिलों में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
इस दौरान, मछुआरों को 18 से 20 अगस्त तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि समुद्र की स्थिति अशांत और खतरनाक बनी रहने की चेतावनी दी गई है. प्रशासन ने संवेदनशील और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि लगातार बारिश से सामान्य जीवन प्रभावित हो सकता है.
2 thoughts on “बंगाल की खाड़ी में नया निम्नचाप बनने की संभावना, ओडिशा में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी”