अलमाइटी इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी कॉन्क्लेव 21 दिसंबर से जयपुर में

जयपुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ऑलमाइटी इंटरनेशनल एक बार फिर इंटरनेशन वस्तु अकादमी के संयोजन से जयपुर में राष्ट्रीय स्तर पर एक ज्योतिष सम्मेलन,अलमाइटी इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी कॉनक्लेव (एआईएसी) का दूसरा सीजन 21 और 22 दिसंबर को जयपुर में करने जा रहा है।
इस कॉन्क्लेव की संयोजक, डॉ. मेघा शर्मा ने कहा कि इस वर्ष आयोजन का उद्देश्य ज्योतिष और संबंधित प्राचीन विज्ञानों को आधुनिक समाज में अधिक प्रासंगिक बनाना और इसके वैज्ञानिक व व्यावहारिक पक्ष को जन-जन तक पहुंचाना है। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण प्रमुख ज्योतिषाचार्यों और वास्तुशास्त्रियों द्वारा की जाने वाली महत्वपूर्ण चर्चाएं और भविष्यवाणियां होंगी। कार्यक्रम में देश के जाने-माने विशेषज्ञ जैसे डॉ. एके दुबे, पद्मेश कानपुर, अजय भाम्बी, स्वामी अमित देव, दिल्ली के पं. ज्योति शर्मा, स्वामी पद्मनाभ महाराज, वासुदेव देवानी आने वाले समय के लिए अपने दृष्टिकोण और भविष्यवाणियां साझा करेंगे।
एआईएसी के पेट्रोन, पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि इस साल और भव्य एवं ज्ञानवर्धक होने जा रहा है और कॉन्क्लेव का सौजन्य और वेन्यू पार्टनर हैवा हेवन रिसोर्ट है जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है जिसमें देशभर के दिग्गज ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ, फैशन इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स और ओकल्ट साइंस के जानकार एक ही मंच पर जुटेंगे। कॉन्क्लेव में वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, रामल विद्या, वैज्ञानिक ज्योतिषीय शोध, ओकल्ट साइंस, मेडिटेशन, फैशन एवं नेटवर्किंग से जुड़े सत्र शामिल होंगे। यह प्लेटफॉर्म युवा शोधकर्ताओं, ज्योतिष प्रेमियों, लाइफस्टाइल और वेलनेस क्षेत्र से जुड़े प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में टॉक शो और इंटरएक्टिव सेशंस भी आयोजित किए जाएंगे।
—————
(Udaipur Kiran)



