Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

अंबिकापुर: उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत सात दिसंबर को राज्यव्यापी महापरीक्षा

साक्षरता अभियान
साक्षरता अभियान

अंबिकापुर, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शिक्षा की मुख्यधारा से दूर रह गए लोगों को फिर से साक्षर बनाने के संकल्प के साथ सरगुजा जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राज्यव्यापी शिक्षार्थी आंकलन महापरीक्षा 7 दिसंबर रविवार को आयोजित की जा रही है। कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में यह महापरीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

महापरीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कार्यालय में बुधवार को बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव डॉ. दिनेश कुमार झा ने की। बैठक में समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों व परियोजना अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। सरगुजा जिले के लिए कुल 24,414 परीक्षार्थियों को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। प्रशासन ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे अपने आसपास के उन लोगों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें, जो उल्लास साक्षरता केंद्रों के माध्यम से पढ़ना-लिखना सीख रहे हैं।

महापरीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर मॉनिटरिंग दल भी गठित किया गया है। सम्पूर्ण जिला प्रभार डॉ. दिनेश कुमार झा को सौंपा गया है, जबकि विभिन्न विकासखंडों में के.सी. गुप्ता, सर्वजीत पाठक, गिरीश गुप्ता, रविशंकर तिवारी, रमेश सिंह, सुनिल तिवारी और राज्य स्तर से अखिलेश तिवारी निगरानी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सरगुजा जिले में 466 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। 200 घंटे की पढ़ाई पूरी कर चुके 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी शिक्षार्थी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक किसी भी समय परीक्षा के लिए पहुंच सकते हैं। परीक्षा में पेन उपलब्ध कराया जाएगा तथा प्रश्नपत्र तीन भागों पढ़ना, लिखना और गणित में विभाजित होगा। प्रत्येक भाग 50 अंकों का होगा और न्यूनतम 20 अंक अर्जित करना आवश्यक रहेगा। परीक्षा अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है।

जिला प्रशासन ने ग्राम प्रभारी शिक्षकों, स्वयंसेवकों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं मितानिनों से अपील की है कि वे पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। बैठक के दौरान राज्य स्रोत सदस्यों वंदना गुप्ता और अभिलाष खरे ने पावर प्वाइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से परीक्षा संचालन का प्रशिक्षण दिया।

परीक्षा दिवस पर सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक विकासखंड में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। 11:30 बजे, 1:30 बजे और 3:50 बजे की रिपोर्ट जिला कंट्रोल रूम को भेजी जाएगी। जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी रजनीश मिश्रा और अभिलाष खरे को सूचित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

बैठक में बीपीओ कमलेश वर्मा, सत्यनारायण भगत, जयप्रकाश नारायण, प्राध्यापक लालचंद सिंह, एसआरजी वंदना गुप्ता, इंदू मिश्रा, शालिनी शर्मा, मनोज कुमार, महिमा तिर्की, बरियो मिंज, मीनू तिर्की, दुर्गावती सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / पारस नाथ सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *