Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

अमेरिका ने यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें देने पर विचार शुरू किया

वॉशिंगटन, 28 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने रविवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन के अनुरोध पर लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलें उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है। यह मिसाइलें रूस के खिलाफ यूक्रेन की सैन्य क्षमता को मज़बूत कर सकती हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका से आग्रह किया है कि वह यूरोपीय देशों को टॉमहॉक मिसाइलें बेचे, जिन्हें बाद में यूक्रेन भेजा जा सके। वेंस ने “फॉक्स न्यूज़ संडे” कार्यक्रम में बताया कि अंतिम निर्णय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लेंगे।

2,500 किलोमीटर रेंज वाली ये मिसाइलें यूक्रेन की सेना को रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब देने में मददगार साबित होंगी। हालांकि, ऐसी किसी भी आपूर्ति को रूस युद्ध में बड़ी वृद्धि के तौर पर देख सकता है।

ट्रंप पहले यूक्रेन की लंबी दूरी की मिसाइलों की मांग ठुकरा चुके हैं, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समझौते से इनकार करने पर उनकी नाराज़गी बढ़ी है। वेंस ने कहा कि रूस का आक्रमण अब ठहर गया है और उसे “हकीकत स्वीकार करनी होगी, क्योंकि बहुत लोग मर रहे हैं और रूस को हासिल कुछ खास नहीं हो रहा है।”

——————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *