Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

अमेरिका की यूक्रेन में ट्रंप के शांति प्रस्ताव पर रूस से नहीं बन सकी बात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बैठक में। फोटो इंटरनेट मीडिया

मास्को, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर प्रतिनिधिमंडल के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर स्वदेश लौट रहे हैं। ट्रंप के यूक्रेन में शांति स्थापना का प्रस्ताव लेकर पहुंचे विटकॉफ व अन्य ने पुतिन से करीब पांच घंटे तक चर्चा की। फिलहाल दोनों के बीच युद्ध रुकने के कोई आसार नहीं हैं। प्रतिनिधिमंडल की रूस से बात नहीं बन सकी।

अमेरिका के सीबीएस न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत खत्म होने के बाद इस घटनाक्रम पर पहली प्रतिक्रिया पुतिन के शीर्ष सहयोगी यूरी उशाकोव ने दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर अभी बहुत काम करना बाकी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बैठक लगभग पांच घंटे तक चली। यह बैठक वीकेंड में फ्लोरिडा में अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के तुरंत बाद हुई।

यूरी उशाकोव ने पत्रकारों से कहा कि बातचीत उपयोगी जरूर रही, लेकिन यूक्रेन में लंबे समय से चल रहे क्षेत्रीय मुद्दों पर कोई चर्चा नही्ं हुई। क्षेत्रीय मुद्दा रूस के लिए ही नहीं अमेरिकियों के लिए भी सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है, लेकिन कुछ अमेरिकी प्रस्ताव कमोबेश ठीक लग रहे हैं, लेकिन उन पर बात करने की जरूरत है।कुछ तरीके जो हमें सुझाए गए, वे हमें ठीक लगते हैं।

उशाकोव ने जोर देकर कहा, हम यूक्रेन में संकट को सुलझाने के करीब नहीं हैं,और अभी बहुत काम करना बाकी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने हमें पिछले महीने पेश की गई 28 सूत्री शांति योजना के अलावा चार दस्तावेज और सौंपे हैं। यूरी ने यह नहीं बताया कि चार दस्तावेज में क्या है। उशाकोव ने कहा कि रूस और अमेरिका बातचीत की खास विवरण न बताने पर सहमत हुए हैं।

उशाकोव ने कहा कि पुतिन और ट्रंप के बीच अभी कोई सीधी बातचीत की योजना नहीं है। पुतिन ने विटकॉफ और कुशनर से ट्रंप को कुछ जरूरी संदेश भिजवाएं हैं। उशाकोव ने कहा कि विटकॉफ और कुशनर अमेरिका लौटने वाले हैं। वह मास्को वार्ता पर ट्रंप के साथ बैठक करने के बाद रूसी अधिकारियों से फोन पर संपर्क करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *