Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

अमित शाह ने स्वामी श्रद्धानंद को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

अमित शाह

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अमित शाह ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने स्वराज और भारतीय संस्कृति के लिए समान रूप से योगदान दिया और जीवन भर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। शाह ने एक्स पोस्ट में कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और भारतीय बौद्धिक परंपरा के विकास में अविस्मरणीय भूमिका निभाई। शाह ने स्वामी श्रद्धानंद के योगदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया। स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती आर्य समाज के प्रमुख नेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वे स्वामी दयानंद सरस्वती से प्रेरित थे और उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तीकरण तथा सामाजिक समानता के लिए आजीवन कार्य किया। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने छुआछूत, कुरीतियों और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। 23 दिसंबर 1926 को उनका बलिदान हुआ। ———–

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *