Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

उमाशंकर दूबे हत्याकांड का एक आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित

सुलतानपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में उमाशंकर दूबे हत्याकांड के एक आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कादीपुर क्षेत्राधिकारी ने बुधवार को बताया कि अखंडनगर थाना में पंजीकृत हत्या के मामले में विवेक उर्फ पिल्लू और आशीष निवासी खुशामदपुर था।

नगरी अंडरपास से कल्याणपुर अंडरपास जाने वाले एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर मोकलपुर तिराहा के कच्चे मार्ग पर आज तड़के गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में विवेक के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

मंगलवार को उमाशंकर दुबे की खानपुर पिलाई गांव के पास हत्या हुई थी। मृतक के बेटे दिलीप दूबे ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिता उमाशंकर दूबे दोपहर 1 बजे गांव के दक्षिण में नदी के पास भैंस चरा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि खुशामदपुर निवासी आशीष और विवेक उर्फ पुल्ली को कुछ लोग दौड़ाकर पीट रहे थे। उमाशंकर दूबे ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया था।

झगड़ा शांत होने के लगभग दो घंटे बाद, विवेक और आशीष अपने कुछ साथियों के साथ वापस आकर उमाशंकर दूबे पर लाठी-डंडों और बेल्ट से हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में अवैध असलहे भी थे। इस बेरहमी पिटाई से उमाशंकर दूबे की मौके पर ही मौत हो गई। दिलीप दूबे की तहरीर पर अखंडनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

————–

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *