Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

रायपुर : महादेवघाट परिक्षेत्र को विकसित करने तीन करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

महादेवघाट फाइल फाेटाे

रायपुर, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर की लाइफ लाइन खारुन नदी महादेव घाट के आस-पास के इलाके काे सजाने-संवारने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने तीन करोड़ दो लाख 89 हजार रुपये स्वीकृत किए गए है।

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड के अंतर्गत महादेवघाट के परिक्षेत्र को विकसित एवं सुरक्षित किए जाने के कार्य, पर्यावरणीय गार्डन तथा लक्ष्मण झूला के परिचालन एवं संधारण के लिए तीन करोड़ दो लाख 89 हजार रुपये स्वीकृत किए गए है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के कार्यों काे कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *