Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

शोपियां के हेफ इलाके में एक आईईडी का पता लगाकर उसे सुरक्षित रूप से किया गया नष्ट

शोपियां, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सुरक्षा बलों ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हेफ इलाके में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का पता लगाकर उसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में नियमित सुरक्षा अभियान के दौरान गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मियों ने आईईडी का पता लगाया। इसके बाद एहतियात के तौर पर पास की सड़क पर यातायात तुरंत रोक दिया गया।

आईईडी का पता लगने के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर बुलाया गया। मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट में विस्फोटक उपकरण को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि कोई नुकसान या चोट न पहुंचे।

पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया यह अभियान इलाके की पूरी तरह से तलाशी लेने के बाद समाप्त हुआ। इसके तुरंत बाद सामान्य वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई।

पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और विस्फोटक लगाने की कोशिश के पीछे किसका हाथ था, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

एक अधिकारी ने कहा कि समय पर पता लगने से जान-माल का संभावित नुकसान टल गया। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी विध्वंसक गतिविधि को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल इलाके में हाई अलर्ट पर हैं।

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *