Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HEADLINES

अनमोल बिश्नोई की हिरासत सात दिनों के लिए बढ़ी, एनआईए मुख्यालय में हुई सुनवाई

पटियाला हाउस कोर्ट

नई दिल्ली, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) हिरासत 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। सुरक्षा के लिहाज से पटियाला हाउस कोर्ट के जज ने खुद एनआईए मुख्यालय जाकर सुनवाई की।

इसके पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई की एनआईए हिरासत 5 दिसंबर तक बढ़ाई थी। एनआईए के वकील राहुल त्यागी ने अनमोल बिश्नोई की हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि उससे अभी और पूछताछ करने की जरुरत है, ताकि कुछ और खुलासा हो सके। उसके बाद कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई की एनआईए हिरासत 7 दिन और बढ़ाने का आदेश दिया।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अनमोल बिश्नोई 2022 में ही फर्जी पासपोर्ट के आधार पर अमेरिका भाग गया था। अनमोल बिश्नोई महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी आरोपित है। अनमोल बिश्नोई ने अमेरिका की एक अदालत में शरण देने की मांग की थी, लेकिन उसकी यह मांग अस्वीकार कर दी गई। उसके बाद अनमोल बिश्नोई को डिपोर्ट कर दिल्ली लाया गया था और एनआईए ने 19 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

अनमोल बिश्नोई को जनवरी में भगोड़ा घोषित करार दिया गया था। अनमोल बिश्नोई के खिलाफ देशभर में 22 मामले लंबित है। जांच एजेंसियां पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला कि मई 2022 में हुई हत्या के मामले में भी अनमोल बिश्नोई के खिलाफ जांच कर रही हैं। अनमोल बिश्नोई पर आरोप है की वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए वह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में फिरौती वसूली के सिंडिकेट चलाने का काम करता है।

(Udaipur Kiran) /संजय

—————

(Udaipur Kiran) / अमरेश द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *