Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

नए वर्ष को लेकर रांची में चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

चेकिंग करते अधिकारी

रांची, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

नए वर्ष के स्वागत की तैयारियों के बीच राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त करने के लिए मंगलवार की रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।

एसएसपी राकेश रंजन के सख्त निर्देश पर यह व्यापक अभियान जिले के विभिन्न हिस्सों में चलाया गया, जिसकी कमान अलग-अलग क्षेत्रों के डीएसपी और संबंधित थाना प्रभारियों ने संभाली।

पुलिस ने मुख्य रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले ( ड्रंक एंड ड्राइव ) लोगों पर शिकंजा कसा। शहर के विभिन्न बार और रेस्टोरेंट के आसपास भी गहन जांच की गई।

इसके अलावा, प्रमुख सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को नए वर्ष के जश्न के दौरान रोका जा सके।

नए साल के स्वागत के लिए पूरे रांची में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होना है। साथ ही, साल के अंतिम दिनों में पिकनिक स्पॉटों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए, रांची जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं।

एसएसपी राकेश रंजन ने सभी थाना प्रभारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से अलर्ट रहें। साथ ही, शहर के सभी रेस्टोरेंट और होटलों में भी सुरक्षा व्यवस्था की विशेष निगरानी की जाए।

इस एंटी क्राइम चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य नए साल के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना, किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को रोकना और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना है, पुलिस का यह प्रयास है कि रांची के निवासी और पर्यटक सुरक्षित माहौल में नए साल का स्वागत कर सकें।

वहीं, लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार, सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार एवं लालपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में डिस्टलरी पुल के पास एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। इस दौरान सिटी एसपी पारस राणा और प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर भी है मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *