Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

सीजीएल नियुक्ति पत्र वितरण पर महासंघ ने जताया हर्ष

आदिल जहिर की फाइल फोटो

रांची, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने हेमंत सरकार की ओर से मंगलवार को राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से नियुक्‍त‍ि पत्र दिए जाने पर खुशी जाहिर की है।

महासंघ के प्रदेश अध्‍यक्ष आदिल जहीर ने कहा कि लंबे समय बाद जिस तरह से एक से बढकर एक सरकार अपनी कार्य उपलब्‍ध‍ियों को धरातल में ला रही है। इसकी जितनी प्रसंशा की जाए उतनी कम है। जहीर ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को विभ‍िन्‍न विभागों में नियुक्ति करने की सराहना की। महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के युवक-युवतियों को रोज़गार उपलब्ध करा रही है जो सरकार का बेहतर कदम है। इससे राज्य के युवाओं में उमंग और उत्साह का माहौल होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *