Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: सांसद का प्रयास हुए सफल, ट्रेनों के ठहराव को मिली हरी झंडी

सांसद

अनूपपुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सांसद हिमाद्री सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को जिले सहित संसदीय क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेऋशनों में ठहराव की स्वीकृति जनहित में तत्काल किए जाने की मांग पर रेल मंत्री ने शुक्रवार काे हरी झंडी दे दी हैं अब ट्रेनों के ठहराव स्वीकृत हो जाएंगे।

सांसद हिमाद्री सिंह ने जो स्टॉपेज मांगे थे उसमें प्रमुख रूप से ट्रेन नंबर 22169/22170 रानी कमलापति-संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस का अनूपपुर जंक्शन में स्टॉपेज,ट्रेन नंबर 22407/ 22408 अंबिकापुर-निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस का कोतमा रेलवे स्टेशन में स्टॉपेज, ट्रेन नंबर 18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का नरोजाबाद रेलवे स्टेशन में स्टॉपेज,ट्रेन नंबर 18235/18236 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का करकेली रेलवे स्टेशन में स्टॉपेज,ट्रेन नंबर 18233/18234 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का वेंकटनगर स्टेशन में स्टॉपेज,ट्रेन नंबर 18477/18478 पुरी-ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का वेंकटनगर में स्टॉपेज,इसके साथ ही ट्रेन नंबर 11447/11448 शक्तिपुंज एक्सप्रेस का महरोई स्टेशन पर स्टॉपेज की मांग की गई थी।जिसे रेल मंत्री ने अपनी स्वीकृति दे दी।

सांसद हिमाद्री सिंह के प्रयासों की जानकारी मिलते ही लोगों में सभी ने सांसद हिमाद्री सिंह को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही मांग की है कि शहडोल-नागपुर ट्रेन का विस्तार अनूपपुर या अंबिकापुर तक किया जाए एवं रीवा-चिरमिरी-रीवा के मध्य चलने वाली ट्रेन को नियमित रूप से चलाये जाने की मांग दोहराई हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *