Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: पीएम जनमन आवासो की प्राथमिकता से पूर्णता की जाए- जिला पंचायत सीईओ

जिपं सीईओ की समीक्षा

अनूपपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री तथा आवास प्लस के अंतर्गत हितग्राहियों के स्वीकृत आवासों के कार्यों की समीक्षा करते हुए पंचायत समन्वय अधिकारियों को डोर टू डोर समन्वय कर आवास निर्माण पूर्णता के लिए मेहनत करने पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री जनमन एवं आवास प्लस योजना की मंगलवार को हितग्राहीबार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी (आवास) सहायक परियोजना अधिकारी (शिकायत) आवास के विकासखंड समन्वयक आवास तथा जिले के पंचायत समन्वय अधिकारी उपस्थित रहे।

उन्होंने पीसीओ क्लस्टर वार हितग्राही आवास कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवासों के प्लिंथ कार्य से लेकर पूर्णता तक कि मैदानी अद्यतन स्थिति की समीक्षा की, उन्होंने हितग्राहियों को प्राप्त किस्त का समय सीमा में सदुपयोग करने के लिए कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। स्वीकृत आवास राशि का गलत उपयोग करने वाले हितग्राहियों से राशि वसूली के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि काम नहीं कराने वाले हितग्राहियों कि जनपद स्तर पर पेशी कराई जाए तथा उनके बैंक खातों में होल्ड लगाने की कार्यवाही की जाए जिससे वह शासकीय राशि का प्रभक्षण ना कर सके उन्होंने पंचायत समन्वय अधिकारियों को अपने क्षेत्र के हितग्राहियो की सूची का संधारण करते हुए प्रतिदिन की प्रगति से अवगत रहने तथा सघन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी पंचायत समन्वय अधिकारी प्रधानमंत्री जन मन आवास की प्राथमिकता से पूर्णता करने की बात कहीं। समीक्षा के दौरान मैदानी स्थिति की जानकारी का प्रदर्शन नहीं करने वाले पंचायत समन्वय अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश जिपं परियोजना अधिकारी (आवास) को दिए।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *