Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अनूपपुर: ट्रक चालक से मारपीट कर मोबाइल छीनने वाले दो गिरफ्तार, भेजा जेल

पकडे गये आराेपित

अनूपपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले वेंकटनगर पुलिस चौकी में ट्रक चालक से मारपीट और मोबाइल छीनने के आरोप में दो अरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां सोमवार को जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान राकेश साहू और शोभित रौतेल के रूप में हुई है, जो ग्राम बलभद्रपुर, थाना जैतपुर, जिला शहडोल के निवासी है।

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू ने बताया कि रामनरेश यादव निवासी ग्राम कर्री तुलबुल, थाना पसान, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़), ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीआर 9130 से लकड़ी भर कर ओपीएम अमलाई जा रहा था। रात लगभग 11 बजे, बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने ट्रक को ओवरटेक कर रुकवाया। रामनरेश यादव को ट्रक से नीचे उतरवाया और उनसे 6500 रुपये का मोबाइल छीन और रामनरेश के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर मौके से फरार हो गए।

रामनरेश की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान, साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में 25 वर्षीय राकेश साहू और 28 वर्ष्ीोय शोभित रौतेल ने घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी राकेश साहू से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और फरियादी का 6500 रुपये का मोबाइल जप्त किया। दूसरे आरोपी शोभित रौतेल से मोबाइल में लगी सिम कार्ड बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अनूपपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *