Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HEADLINES

भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए तैयार: अनुराग ठाकुर

सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तैयार है।

संसद भवन में मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजग की सरकार बनी तो पहले ही दिन से खेल के प्रति सरकार का रुख स्पष्ट था। खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं इसलिए उनकी ट्रेनिंग और जरूरतों को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। सरकार का स्पष्ट मानना है कि खेलेगा भारत और बढ़ेगा भारत। खेल के क्षेत्र में हम पहले पांच स्थान में गिने जाने की तरफ कदम बढ़ा चुके हैं और साल 2030 तक भारत की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री 120 बिलियन डॉलर हो जाएगी। आज भारत अपने सामर्थ्य के दम पर 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि एक युवा एवं खेल मंत्रालय को 800 करोड़ रुपये के आसपास का बजट देकर निपटा दिया जाता था, आज युवा एवं खेल मंत्रालय का कुल बजट 3,794.30 करोड़ रुपये है। देशभर में महिला खेलों को बढ़ावा देने के लिए अस्मिता योजना के अंतर्गत देशभर में 20 खेलों का आयोजन किया गया। इसमें कुल 766 प्रतियोगिताओं में 83,763 महिला खिलाड़ियों की भागीदारी

उसी तरह कीर्ति (खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन) कार्यक्रम के तहत पूरे भारत में पूरे भारत में 9 से 18 वर्ष के बच्चों में खेल प्रतिभा की पहचान करने के एसेसमेंट कराये जाने की शुरुआत की। अब तक 1.8 लाख से अधिक बच्चों के खेल प्रतिभा की पहचान हो चुकी है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि साल 2024 में भारत ने शतरंज में विश्व की बादशाहत हासिल की। महज 18 साल की उम्र में गुकेश ने विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीता। मोदी सरकार में पिछले कुछ वर्षों में 323 नए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी दी गई, जिनकी कुल लागत 3073.97 करोड़ रुपये है। एथलीट ट्रेनिंग और डेवलपमेंट के लिए 1041 खेलो इंडिया सेंटर बनाए गए, 32 खेलो इंडिया स्टेट सेंटर्स ऑफ़ एक्सीलेंस को नोटिफ़ाई किया गया। 301 स्पोर्ट्स एकेडमी को अच्छी ट्रेनिंग के लिए मान्यता दी गई।

——

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *