Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

जनपद पंचायत अकलतरा में 46.58 करोड़ का मनरेगा श्रमिक बजट का अनुमोदन

जनपद पंचायत अकलतरा में 46.58 करोड़ का मनरेगा लेबर बजट का अनुमोदन

जल संरक्षण संवर्धन, कृषि सहित आजीविका के कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता

कोरबा/जांजगीर-चांपा, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जनपद पंचायत अकलतरा के सभी ग्राम पंचायत में श्रमिक बजट को लेकर ग्रामसभा की एक व्यापक एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन विगत दिनों किया गया। जिसमें ग्रामसभा के ग्राम सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य ग्राम के समग्र एवं सतत विकास को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना पर विचार-विमर्श कर अकलतरा की सभी ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पास होने के उपरांत जनपद पंचायत अकलतरा से 46.58 करोड़ के प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदान किया गया।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। बैठक में पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास एवं जनहितकारी कार्यों को ग्रामसभा के समक्ष रखा गया। जल संरक्षण संवर्धन सहित कुआं, आजीविका के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही। इनमें डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय निर्माण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली गोदाम निर्माण, पशुपालन हेतु पक्का प्लेटफॉर्म एवं शेड निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल रहे।

ग्रामसभा में इन कार्यों की आवश्यकता, उपयोगिता एवं ग्राम के दीर्घकालीन विकास में इनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

ग्राम सदस्यों द्वारा व्यक्त किया गया कि प्रस्तावित कार्यों से न केवल ग्राम में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा, बल्कि मनरेगा के माध्यम से स्थानीय श्रमिकों को रोजगार के पर्याप्त अवसर भी प्राप्त होंगे। जल संरक्षण से संबंधित कार्यों से कृषि एवं पशुपालन को मजबूती मिलेगी। स्वच्छता एवं जीवन स्तर में सुधार होगा। विस्तृत चर्चा एवं सहमति के पश्चात ग्रामसभा द्वारा सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत सचिव द्वारा प्रस्तावों का विधिवत वाचन किया गया तथा कार्यवाही पंजी में दर्ज किया गया। ग्रामसभा की यह बैठक पंचायत स्तर पर लोकतांत्रिक सहभागिता, पारदर्शिता एवं योजनाबद्ध विकास का सशक्त उदाहरण बनी। इस अवसर पर ग्रामवासी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *