Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

दिल्ली और एनसीआर दिल्ली का एक्यूआई 427 के पार

दिल्ली में धुंध प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली और उससे सटे शहरों में फैली प्रदूषण की घनी धुंध और हवा में मौजूद छोटे-छोटे हानिकारक कणों के कारण वायु प्रदूषण बहुत अधिक बढ़ गया है। रविवार शाम 06:00 बजे यहां की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 427 दर्ज किया गया, जो अब भी ‘अति गंभीर श्रेणी’ में बना हुआ है।

हाल ही के दिनों से, दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार ‘बेहद गंभीर’ या ‘अति गंभीर श्रेणी’ में बना हुआ है। आज दोपहर को एक्यूआई 500 था। वहीं शाम को घटकर 427 पर दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में शाम 06 बजे औसत एक्यूआई 417 दर्ज किया गया। इसके अलावा, पूषा का एक्यूआई 416, श्री अरविंदो मार्ग का एक्यूआई 391, नजफगढ़ का एक्यूआई 387, लोधी रोड का एक्यूआई 381, आईआईटी का एक्यूआई 370, आया नगर में एक्यूआई 370, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (टर्मिनल3) दिल्ली का एक्यूआई 367 और शादीपुर का एक्यूआई 355 दर्ज किया गया।

दोपहर के मुकाबले शाम को गाजियाबाद का पीएम2.5 और पीएम10 का स्तर एक्यूआई 444 रहा, जबकि ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 447 और नोएडा का एक्यूआई पीएम2.5 का स्तर 437 दर्ज किया गया लेकिन अभी भी एक्यूआई का स्तर अति गंभीर श्रेणी में है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रद्धा द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *