Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

वास्तुकार उपासना को मिला राष्ट्रीय सम्मान बेस्ट कमर्शियल अवार्ड 2024-25 से सम्मानित

उपासना शर्मा अपने अवार्ड के साथ।

मंडी, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मंडी की बेटी ने आर्किटेक्चर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रिवालसर क्षेत्र के गांव रियूर की उपासना शर्मा को धर्मशाला में संपन्न हुए आईसीआई आर्टिटेक स्ट्क्चर अवार्ड 2025 में बेस्ट कमर्शियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विनोद कुमार इस समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर मौजूद थे जिन्होंने अपने कर कमलो उपासना शर्मा को यह अवार्ड प्रदान किया।

उपासना शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के सहयोग, संस्कार और मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।

उपासना शर्मा मूल रूप से मंडी जिले के गांव रियूर, तहसील बल्ह से संबंध रखती हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है। उपासना शर्मा ने सुंदरनगर बहुतकनीकी प्रशिक्षण संस्थान से डिप्लोमा किया और उसके बाद उसने नगरोटा बगवां से आर्किटेक्चर में डिग्री हासिल की। वर्तमान में वह यहां सौली खड्ड स्थित आर्टिटेक्चर संस्थान में कार्यरत है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *