Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सशस्त्र सेना झंडा दिवस सात काे

सशस्त्र सेना झंडा दिवस सात काे

राजसमंद, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भीम द्वारा 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सज्जन सिंह नेहरा ने बताया कि वर्ष 1949 से 7 दिसंबर को सम्पूर्ण भारत में सशस्त्र सेनाओं के द्वारा देश रक्षा हेतु सीमाओं पर किए गए बलिदान और पराक्रम के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2025 का कार्यक्रम भीम में आयोजित किया जाएगा। प्रातः 10 बजे विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा भूतपूर्व सैनिक जागरूकता रैली में भाग लेंगे। रैली के उपरांत सैनिक विश्राम गृह परिसर में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें सशस्त्र बलों के योगदान व देश सुरक्षा में उनकी भूमिका को याद किया जाएगा और नागरिकों में समर्थन व योगदान के लिए प्रेरणा दी जाएगी ।

—————

(Udaipur Kiran) / Giriraj Soni

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *