Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WORLD

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा द्वार पर कार घुसा दी, गिरफ्तार

यह घटना दक्षिण-पश्चिम में 17वीं और ई स्ट्रीट स्थित सुरक्षा द्वार पर हुई। फोटो- इंटरनेट मीडिया

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस के पास एक सुरक्षा द्वार पर कार घुसाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह वाकया मंगलवार रात का है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम में 17वीं और ई स्ट्रीट स्थित सुरक्षा द्वार पर हुई इस वारदात से सुरक्षा अधिकारी अचरज में हैं।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि मंगलवार रात व्हाइट हाउस के पास एक सुरक्षा द्वार पर कार घुसाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना रात लगभग 10:37 बजे व्हाइट हाउस के दक्षिण-पश्चिम में 17वीं और ई स्ट्रीट स्थित एक सुरक्षा द्वार पर हुई।

सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने आरोपित व्यक्ति को बिना मौका गंवाए गिरफ्तार कर लिया।सीक्रेट सर्विस और मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने गाड़ी की जांच की। जांच में कार को सुरक्षित पाया। जाँच पूरी होने पर अतिरिक्त जानकारी दी जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *