Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
DELHI

अरविंद केजरीवाल ने गोवा मुक्ति दिवस की दी शुभकामनाएं, भ्रष्टाचार मुक्त गोवा बनाने का लिया संकल्प

आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)।

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गोवा मुक्ति दिवस पर जनता को शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त गोवा बनाने का संकल्प लिया।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर गोवा के अद्भुत लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हम सभी के लिए सुलभ स्वास्थ्य देखभाल, बेहतर सड़कों और रोजगार के अवसरों के साथ भ्रष्टाचार मुक्त गोवा बनाने का संकल्प लेकर अपने स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करें।

उल्लेखनीय है कि गोवा मुक्ति दिवस हर साल 19 दिसंबर को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1961 में भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन विजय’ के जरिए गोवा को लगभग 450 सालों के पुर्तगाली शासन से आजाद कराया था, जिसके बाद गोवा, दमन और दीव भारत का हिस्सा बने।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *