Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

एक आतंकी मामले की चल रही जांच के तहत सीआईके ने कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर की एक साथ छापेमारी

एक आतंकी मामले की चल रही जांच के तहत सीआईके ने कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर की एक साथ छापेमारी

श्रीनगर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने मंगलवार को कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी आतंकवाद के ऑनलाइन महिमामंडन और भर्ती गतिविधियों से जुड़े एक आतंकी मामले की चल रही जांच के तहत की गई है।

शीर्ष सूत्रों ने बताया कि पुलवामा, बडगाम, कुलगाम, श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग और कुपवाडा सहित सात जिलों के 12 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि आईपीसी की धारा 153-ए और 505 तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13 और 18 के तहत सीआईके पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर संख्या 03/2023 के संबंध में उचित तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद ये तलाशी ली जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि यह मामला आतंकी अपराधों से संबंधित है विशेष रूप से आतंकवादी विचारधारा का ऑनलाइन महिमामंडन और प्रचार जिसका उद्देश्य लोगों को कट्टरपंथी बनाना और आतंकवादी संगठनों में भर्ती करना है। छापेमारी फिलहाल जारी है और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *