Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

अशोकनगर: किसान की आंखों में मिर्ची डालकर 25 लाख की लूट

किसान की आंखों में मिर्ची डालकर 25 लाख की लूट

अशोकनगर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अशाेकनगर में मंगलवार काे एक किसान से बाइक सवार तीन नकाबपाेश बदमाशों ने दिनदहाड़े 25 लाख रूपये लूट लिये। आरोपिताें ने पीड़ित से जमीन खरीदने को लेकर चर्चा करने के बहाने से रोका। इसके बाद आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। किसान मदद के चिल्लाता रहा, लेकिन वहां से गुजर रहे लोगों ने मदद नहीं की। आखिरकार एक परिचित वहां से गुजरा, उसने किसान के परिवार को सूचना दी। घटना मोहरी रोड पर हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, पीड़ित का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। तमौईया निवासी किसान लखबिंदर ने बताया, रामपुरा मोहल्ला निवासी रिश्तेदार जज्जी से रुपए उधार लिए थे। जज्जी को 24 लाख रुपए और एक अन्य व्यक्ति को 1 लाख रुपए देने थे। वह दोनों के पैसे एकत्रित कर बैग में भरकर तौलिए में लपेटकर बाइक पर आगे रखकर अशोकनगर की ओर आ रहा था। इसी बीच मोहरी के पास सड़क किनारे खड़े तीन बदमाशों ने किसान को रोका और पास के खेत के बारे में पूछताछ करने लगे। बातचीत के दौरान एक बदमाश के हाथ में पन्नी थी। उसने अचानक झपट्टा मारकर आंखों में मिर्ची डाल दी गई। किसान ने बैग बचाने की कोशिश की, लेकिन दूसरा बदमाश बैग छीनकर फरार हो गया। इस दौरान किसान ने राहगीरों से मदद मांगी लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। बाद में एक ग्रामीण ने उन्हें देखा और परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किसान को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी विवेक शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान और देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पड़ताल की, घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से मुआयना किया, जहां उन्हें पानी में डाली हुई मिर्ची भी मिली, युवक के शर्ट की टूटी हुई बटन सहित कुछ अन्य सामग्री मिली ली है। वहीं पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर किसान से घटना के संबंध पूछताछ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए हैं। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर भी जांच पड़ताल कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर उन बदमाशों की तलाश पुलिस द्वारा तेज कर दी गई है। एसडीओपी विवेक शर्मा ने कहा कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं पेट्रोल पंप के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *