Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

त्योहारी सीजन में भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने आनंद विहार स्टेशन पहुंचे अश्विनी वैष्णव, यात्रियों से ली प्रतिक्रिया

त्योहारी सीजन में भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने आनंद विहार स्टेशन पहुंचे अश्विनी वैष्णव
त्योहारी सीजन में भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने आनंद विहार स्टेशन पहुंचे अश्विनी वैष्णव
त्योहारी सीजन में भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने आनंद विहार स्टेशन पहुंचे अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। यह दौरा त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था।

निरीक्षण के दौरान मंत्री वैष्णव ने स्टेशन के होल्डिंग एरिया, प्रतीक्षालयों और प्रवेश द्वारों का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद यात्रियों से सीधे बातचीत कर रेलवे की स्वच्छता, सफाई व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।

मीडिया से बातचीत में श्री वैष्णव ने कहा, “त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बहुत अधिक रहती है, लेकिन हमारा लक्ष्य है कि किसी भी यात्री को असुविधा न हो। रेलवे ने इसके लिए विस्तृत प्रबंध और निगरानी व्यवस्था की है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर रेलवे के बारे में भ्रामक वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे भ्रामक या अपुष्ट वीडियो साझा न करें।

इस निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के बाद मंत्री वैष्णव ने विश्वास जताया कि भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधाओं को लेकर किए गए व्यापक इंतजाम आने वाले दीवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान लाखों यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करेंगे।

——————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *