Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिवनी: लखनवाड़ा थाने के एएसआई नानकराम पाल निलंबित

Seoni: ASI Nanak Ram Pal suspended for demanding money

सिवनी, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने लखनवाड़ा थाने में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक नानकराम पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश अनुसार ग्राम गोपालगंज निवासी लक्ष्य उर्फ कुलदीप साहम ने 16 अक्टूबर 25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक शिकायत पत्र के साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग प्रस्तुत की थी, जिसमें एएसआई नानकराम पाल पर पैसों की मांग करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आचरण संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने नानकराम पाल को निलंबित कर रक्षित केंद्र सिवनी से संबद्ध किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार वेतन-भत्ते की पात्रता बनी रहेगी। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सिवनी को निर्देश दिए हैं कि वे 5 दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *