Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

भुसावर थाना का एएसआई उदयसिंह 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, 29 सितंबर 2025 (Udaipur Kiran News)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भरतपुर जिले के भुसावर थाने में पदस्थापित सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) उदयसिंह को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को ग्राम झामरी, थाना बयाना, जिला भरतपुर में परिवादी के रिश्तेदार के घर से पकड़ा गया।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में कहा गया कि परिवादी और उसके परिवार की जमीन के विवाद को लेकर एसडीएम भुसावर ने जमीन को राज्य सरकार के अधीन लेने के लिए पुलिस थाना भुसावर से रिपोर्ट मांगी थी। इस रिपोर्ट को परिवादी के पक्ष में तैयार करने के बदले आरोपी एएसआई उदयसिंह ने 40,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी और बार-बार परेशान कर रहा था।

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी रेंज भरतपुर के उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में और एसीबी चौकी भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। आज की इस कार्रवाई में आरोपी एएसआई उदयसिंह को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *