Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

कल्याण में असिस्टेंट पीआई सवा लाख रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुंबई,21 अक्टूबर ( हि. स.) । ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में जिले के कल्याण शहर के खड़कपाडा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक 57वर्षीय तुकाराम गंगाराम जोशी को ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने कल एन दीवाली के दिन शिकायतकर्ता से सवा लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस निरीक्षक 57वर्षीय तुकाराम गंगाराम जोशी ने यह राशि अपने सहायक और महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल 38वर्षीय विजय वामन काले के हस्ते ली थी इसलिए पहले कॉन्स्टेबल विजय काले और बाद में सहायक पुलिस निरीक्षक 57वर्षीय तुकाराम गंगाराम जोशी को खड़कपाड़ा स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि 67 वर्षीय शिकायतकर्ता के बेटे के विरुद्ध कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में बी एन एस कलम 64,115( 2) 352,351के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने अपने बेटे की जमानत हेतू आवेदन खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में दिया था।इस आवेदन पर जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक तुकाराम गंगाराम जोशी से संपर्क करने पर उन्होंने तीन लाख रुपए मांगे थे।इसके बारे में ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो को 18अक्टूबर को शिकायत की गई थी।इसके बाद ब्यूरो ने दूसरे दिन 19अक्टूबर की की गई जांच पड़ताल में इसे सही पाया था।इसी बीच सहायक पुलिस निरीक्षक तुकाराम गंगाराम जोशी ने शिकायतकर्ता से दो लाख रुपए देने के लिए कहा था।लेकिन शिकायतकर्ता के साथ आपसी बातचीत के बाद उन्होंने सवा लाख रुपए की राशि महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल विजय वामन काले को सौंपने के लिए कहा था।इसके बाद घटनाक्रम में कल 20अक्टूबर को तय समय पर कल्याण के डॉन बास्को स्कूल के समीप डीबी चौक पर जब पुलिस कॉन्स्टेबल विजय वामन काले शिकायतकर्ता से सवा लाख रुपए की राशि ले रहा था ठाणे ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक अहिरे और सहयोगियों द्वारा हिरासत में लिया गया।इसके बाद ब्यूरो द्वारा खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन से सहायक पुलिस निरीक्षक तुकाराम गंगाराम जोशी को भी गिरफ्तार करने के बाद महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में रिश्वत लेने के तहत मामला दर्ज किया गया।यह कार्यवाही ठाणे ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील के मार्ग दर्शन में की गई।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *