Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

एटीएफ की कीमत में तीन फीसदी का इजाफा, नई दरें लागू

विमान ईंधन के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 01 अक्‍टूबर (Udaipur Kiran News) । सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में बुधवार को तीन फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी की है। तेल विपणन कंपनियों ने वैश्विक मानकों के अनुसार विमान ईंधन की कीमतों में यह संशोधन किया है। नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं।

आईओसी की वेबसाइट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत 3,052.5 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 3.3 फीसदी बढ़कर 93,766.02 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। एटीएफ के दाम में यह वृद्धि पिछले महीने 1.4 फीसदी यानी 1,308.41 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती के बाद हुई है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एटीएफ की कीमत 84,832.83 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 87,714.39 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। चेन्नई और कोलकाता में यह क्रमशः 96,816.58 रुपये और 97,302.14 रुपये प्रति किलोलीटर के भाव पर पहुंच गई। वैट जैसे स्थानीय करों के आधार पर इसकी कीमतें विभिन्न शहरों में अलग-अलग होती हैं।

विमान ईंधन के मूल्य में की गई कटौती से वाणिज्यिक एयरलाइनों पर बोझ बढ़ेगा। इनके ईंधन परिचालन लागत का लगभग 40 फीसदी हिस्सा है। हालांकि, इस संबंध में एयरलाइनों से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *