Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

घाटाल में नाबालिग के अपहरण की कोशिश नाकाम

स्थानीय लोगों की मदद से पकड़े गए अपहरण के आरोपित युवक
स्थानीय लोगों की मदद से पकड़े गए अपहरण के आरोपित युवक

पश्चिम मेदिनीपुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । घाटाल के मनसुखा क्षेत्र स्थित पार्वती चौक पर एक नाबालिग लड़की को जबरन मोटरसाइकिल से घसीटकर अपहरण करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार देर शाम को हुई इस वारदात में तीन मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक शामिल थे।

घटना के दौरान लड़की की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत एकत्रित हो गए। भीड़ ने मौके पर ही तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक युवक मौके से भाग निकला। हालांकि थोड़ी देर बाद उसे भी स्थानीय लोगों ने खदेड़कर गांव के बाहर पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही घाटाल थाने से पुलिस घटनास्थल पर पपहुची और चारों आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक हुगली जिले के खानाकुल थाना क्षेत्र के मदनबाटी गांव के निवासी हैं। आरोपितों की पहचान विश्वजीत शाश्मल, चिरंजीत जाना, स्वरूप मायती और प्रियतोश मायती के रूप में हुई है।

प्राथमिक पूछताछ में युवकों ने दावा किया कि पीडिता का प्रियतोश मायती से प्रेम संबंध है और उसी के कहने पर वे वहां पहुंचे थे। नाबालिक के परिवार वालों ने कहा इस घटना से वे स्तब्ध हैं और इस घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने नाबालिका को सुरक्षित परामर्श केंद्र भेज दिया है और चारों के खिलाफ अपहरण के प्रयास एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *