Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
SPORTS

ऑस्ट्रेलिया की ओलंपिक चैंपियन एरियर्न टिटमस ने तैराकी से लिया संन्यास

ऑस्ट्रेलिया की चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता तैराक एरियर्न टिटमस

मेलबर्न, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।ऑस्ट्रेलिया की चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता तैराक एरियर्न टिटमस ने 25 वर्ष की उम्र में प्रतिस्पर्धी तैराकी से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। टिटमस ने बुधवार को अपना निर्णय सार्वजनिक किया, जिससे उनका शानदार करियर समाप्त हो गया—एक ऐसा करियर जिसमें उन्होंने अमेरिकी स्टार कैटी लेडेकी के साथ खेल इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक को जन्म दिया।

टिटमस ने आठ ओलंपिक पदक और चार विश्व खिताब अपने नाम किए हैं। उनका यह फैसला ऑस्ट्रेलिया के लिए चौंकाने वाला है क्योंकि वे लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक में वापसी की योजना बना रही थीं।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में टिटमस ने कहा, “यह बहुत कठिन फैसला था, लेकिन मैं इससे खुश हूं। मुझे तैराकी से हमेशा प्यार रहा है। यह मेरा बचपन का सपना था। लेकिन कुछ समय पूल से दूर रहने के बाद मुझे एहसास हुआ कि जीवन में कुछ चीजें मेरे लिए तैराकी से भी ज़्यादा अहम हैं।”

टिटमस ने पेरिस ओलंपिक में 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में एक बार फिर गोल्ड मेडल जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसे “रेस ऑफ द सेंचुरी” कहा गया था, जब उन्होंने लेडेकी और कनाडा की समर मैकिन्टॉश को पछाड़कर अपना खिताब बरकरार रखा।

पेरिस ओलंपिक से आठ महीने पहले टिटमस ने अंडाशय से सौम्य ट्यूमर हटवाने के लिए सर्जरी करवाई थी। उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य चुनौती ने उन्हें तैराकी के बाहर के जीवन के महत्व को समझने में मदद की।

उन्होंने कहा, “इन स्वास्थ्य चुनौतियों ने मुझे सोचने पर मजबूर किया कि मेरे लिए वास्तव में क्या सबसे अहम है।,”

एरियर्न टिटमस 200 मीटर फ्रीस्टाइल में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम के साथ संन्यास ले रही हैं।

उन्होंने कहा, “स्विमिंग के अलावा भी मेरे कई निजी लक्ष्य हैं। अब मैं जीवन के नए अध्याय के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *