Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

बांग्लादेश में जेल से रिमांड पर ले जाते समय अवामी लीग नेता की मौत

बांग्लादेश अवामी लीग का चिह्न।

ढाका, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बांग्लादेश के जेल अधिकारियों ने बताया कि गाजीपुर की कासिमपुर सेंट्रल जेल से रिमांड पर ले जाते समय कल एक अवामी लीग नेता की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपालगंज के तुंगीपारा उपजिला के उत्तर बाशबारिया गांव के 43 वर्षीय वासिकुर रहमान बाबू के रूप में हुई है। वह बड्डा थाना छात्र लीग के पूर्व अध्यक्ष थे और बड्डा थाना अवामी लीग के युवा और खेल सचिव के रूप में काम करते थे।

द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, काशिमपुर सेंट्रल जेल-2 के अधीक्षक अल मामून ने बताया कि बाबू की मौत हृदयाघात से हुई। जेल अधिकारियों के अनुसार, बाबू को 24 सितंबर को राजधानी के पंथापथ इलाके में एक जुलूस में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में आतंक विरोधी अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। तीन दिन बाद उन्हें काशिमपुर सेंट्रल जेल-2 में स्थानांतरण कर दिया गया था। बाद में एक अदालत ने पुलिस को तीन दिन का रिमांड सौंपा।

अल मामून ने बताया कि कल दोपहर एक पुलिस टीम बाबू को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने जेल पहुंची। उसे जेल के कक्ष में ले जाया गया और उसे बैठने के लिए कहा गया। जेल अधीक्षक ने कहा, उसी समय, वह अचानक कुर्सी से गिर गया और बेहोश हो गया। बाबू को तुरंत गाजीपुर के शहीद ताजुद्दीन अहमद मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *