अनक्लेम्ड धन वापसी को लेकर 22 दिसंबर को मंडी में जागरूकता शिविर

मंडी, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के तहत देशभर में चल रहे अनक्लेम्ड धन वापसी अभियान आपकी पूंजी, आपका अधिकार के अंतर्गत मंडी में 22 दिसंबर को एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा गांधी चौक मंडी में प्रातः 11 बजे से आरंभ होगा।
अग्रणी जिला प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक मंडी चंद्र प्रकाश ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के उन खाताधारकों एवं लाभार्थियों को जागरूक करना है, जिनकी धनराशि लंबे समय से विभिन्न बैंकों अथवा बीमा कंपनियों में अवितरित पड़ी हुई है। शिविर में उपस्थित होकर लाभार्थी अपनी अवितरित जमा राशि अथवा बीमा राशि की वापसी से संबंधित आवश्यक जानकारी और प्रक्रिया को समझ सकेंगे।
उन्होंने बताया कि जागरूकता शिविर में विभिन्न बैंकों एवं बीमा कंपनियों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो लाभार्थियों को उनकी जमा राशि प्राप्त करने के लिए अपनाई जाने वाली सरल, पारदर्शी और परेशानी-मुक्त दावा प्रक्रिया के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा



