Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

मंडी के द्रुब्बल में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन

जागरूकता शिविर के दौरान प्रतिभागी।

मंडी, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मंडी जिला की ग्राम पंचायत द्रुब्बल में राष्ट्रीय पोषण माह के अंर्तगत एक जागरूकता शिविर मनाया गया , इस शिविर का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी चैंतड़ा के माध्यम से पर्यवेशिका जयवंती वृत मकरिडी द्वारा किया गया । शिविर मे 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्रुब्बल पंचायत के प्रधान रवि सिंह रहे । स्वास्थ्य कार्यकर्ता शीला , वार्ड सदस्य , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय महिला- पुरुष इस अवसर पर उपस्थित रहे । इस अवसर पर पर्यवेक्षिका जयवंती ने राष्ट्रीय पोषण माह पर प्रकाश डाला और बताया कि यह अभियान पूरे देश मे 17 सितंबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है । विभाग द्वारा प्रतिदिन अलग अलग विषय और गतिविधियों पर प्रकाश डाला जा रहा है । आज का विषय अभिसरण और डिजिटलकरण रहा । उन्होंने कहा कि इसके अन्तर्गत आंगनबाड़ी मे दर्ज 3 से 6 वर्ष के बच्चों की अपार आईडी बनाई जाएगी जिसको आधार से जोड़ा जाएगा और समस्त जानकारी इसमें देखी जा सकती है व स्टोर भी की जा सकती है । इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे मे भी बताया । यदि हम अपने पर्यावरण को नही बचाएंगे तो हम स्वस्थ नहीं रह सकते । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण प्रदर्शनी लगाई जिसमे अनाज , डालें , मोटे अनाज , हरी सब्जियों , फल प्रदर्शित किए गए । स्वास्थ्य कार्यकर्ता शीला ने लोगों को मोटे अनाज , हरि सब्जियां , दूध और दूध के उत्पाद खाने मे शामिल करने और समय समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच करने के लिए कहा । पंचायत प्रधान रवि सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने खानपान में बदलाव लाना जरूरी है। बाजार के पैकेट भोजन से बेहतर अपने घर के अनाज और फल सब्जियां हैं । यदि हम लोग स्वस्थ नहीं रहेंगे तो हमारा ग्राम , समाज व देश कैसे स्वस्थ रहेगा ।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *