Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

कोट स्कूल में नशे के विरोध में जागरूकता रैली का आयोजन

छात्रों ने समाज में बढ़ रही नशे के दुष्प्रभाव को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया और इसे मिटाने की शपथ ली

हमीरपुर, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोर्ट के छात्रों ने समाज में बढ़ रही नशे के दुष्प्रभाव को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया और इसे मिटाने की शपथ ली । प्राचार्य बलवंत सिंह ने बताया कि विद्यालय में नशे के दुष्प्रभाव से अवगत करवाने के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जानकारी दी जाती है, इसी क्रम में शुक्रवार को छात्रों ने जागरूकता रैली का आयोजन किया था। विद्यालय के छात्रों और अध्यापकों द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान को गति देने के लिए सामूहिक तौर पर शपथ भी ली। इससे पूर्व बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में भी भाग लिया

इस अवसर पर विगत पखवाड़े में एक मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया और इंटर हाउस खेल गतिविधियों के माध्यम से भी नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को प्रसारित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्राचार्य ने रैली के दौरान विद्यालय परिसर के आसपास के दुकानदारों को भी इस प्रकार का प्रतिबंधित सामान ना रखने की अपील की। उन्होंने विभिन्न प्रकार की सुरक्षा कानून की जानकारी बच्चों और दुकानदारों के साथ-साथ सांझा की ।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *