Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

आईआईटी रुड़की में एमएसएमई नवोन्मेषी योजना’ पर जागरूकता सत्र

आईआईटी में नवाचार सत्र

हरिद्वार, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।आईआईटी रुड़की में ‘एमएसएमई नवोन्मेषी (डिज़ाइन) योजना’ पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईआईटी के डिज़ाइन विभाग, डीएफओ-एमएसएमई, हल्द्वानी, तथा सिगड्डी ग्रोथ सेंटर कोटद्वार के सहयोग से सिडकुल, कोटद्वार में संपन्न हुआ।

इस योजना के अंतर्गत अनुभवी डिज़ाइनरों द्वारा डिज़ाइन समस्याओं के लिए लागत-प्रभावी समाधान, नए उत्पादों का विकास, उनके सतत सुधार तथा मूल्य संवर्धन हेतु विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के समन्वयक प्रोफेसर इंदरदीप सिंह ने एमएसएमई इकाइयों एवं अन्य सरकारी संगठनों से आए प्रतिभागियों के साथ एमएसएमई नवोन्मेषी (डिज़ाइन) योजना के विवरण साझा किए। इस अवसर पर डॉ. एस. के. नेवार, संयुक्त निदेशक (डीएफओ-एमएसएमई), हल्द्वानी अमित मोहन, सहायक निदेशक (डीएफओ-एमएसएमई), हल्द्वानी, सनी चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक, सिडकुल, कोटद्वार, सोम नाथ गर्ग, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, पौड़ी, तथा भारतीय खाद्य निगम, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड; एवं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *