Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

आयुर्वेद विश्वविद्यालय : छात्र-छात्राओं ने रचनात्मकता से दिया जागरूकता का संदेश

jodhpur

जोधपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद (पीजीआईए) में चल रहे स्तन कैंसर जागरूकता माह अक्टूबर की श्रृंखला में आज पोस्टर एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) एम.के. आसरे के मार्गदर्शन में तथा कैंसर यूनिट प्रभारी प्रो. (डॉ.) रितु कपूर के समन्वय से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्र-छात्राओं ने स्तन कैंसर से संबंधित विभिन्न पोस्टर तैयार कर उनका प्रदर्शन किया, जिनमें स्तन कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक पहचान, और उपचार के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने साथ ही रील प्रतियोगिता में भाग लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से जन-जन तक स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

आम जनता में संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से छात्रों ने कैंसर जागरूकता से संबंधित स्लोगन युक्त हैंड स्टिक्स तैयार कीं और परिसर में उनका प्रदर्शन किया।इस पहल का मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-सामान्य में संवेदनशीलता बढ़ाना और समय पर जांच के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में पीजीआईए के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) चंदन सिंह ने स्तन कैंसर जागरूकता के लिए की जा रही विभागीय गतिविधियों की सराहना करते हुए छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों की सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ाती हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य चेतना के प्रसार में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर कैंसर यूनिट प्रभारी प्रो. (डॉ.) रितु कपूर ने बताया कि स्तन कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत आयोजित इस गतिविधि का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक सहभागिता एवं स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अनीता, डॉ. अरुणा तिवारी सहित पीजीआईए के कई संकाय सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *