श्रीनगर में मौसम खराब, चार उड़ानें रद्द

श्रीनगर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । खराब मौसम और परिचालन संबंधी कारणों से आज सुबह श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार उड़ानें रद्द कर दी गई। अधिकारियों के अनुसार इंडिगो की उड़ान 6ई-6164 जो सुबह 9 बजे अमृतसर के लिए रवाना होने वाली थी । उसे रद्द करना पड़ा। इंडिगो की एक अन्य उड़ान, 6ई-6962 जो शाम 6.45 बजे कोलकाता के लिए रवाना होने वाली थी परिचालन संबंधी कारणों से रद्द कर दी गई है। स्पाइसजेट की दो उड़ानें एसजी-180 और एसजी-160 दोनों दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थीं और क्रमशः दोपहर 1.30 बजे और शाम 5.45 बजे रवाना होने वाली थीं परिचालन संबंधी कारणों से रद्द कर दी गई हैं।अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन मौसम की स्थिति पर निर्भर करता है और यात्रियों को नवीनतम जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह



