Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

बागपत: पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा आराेपित पति गिरफ्तार

खेकड़ा पुलिस घटना स्थल पर जांच करते हुए

बागपत, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह थाना पहुंचकर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि संपत्ति विवाद में उसने पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

गाजियाबाद के जलालाबाद निवासी रमन पाल ने रामपुर की शाह गार्डन कॉलोनी में दो वर्ष पहले मकान खरीदा था और अपनी पत्नी संगीता (50) के नाम किया था। पत्नी ने बिना बताए मकान ममेरे भाई राजीव के नाम कर दिया था। जब इसकी जानकारी रामपाल काे हुई तो दोनों में झगड़ा होने लगा। संगीता ममेरे भाई के साथ रह रही थी और सारी जायदाद भी उसके नाम करना चाहती थी। इसी के चलते रामपाल ने बुधवार सुबह पत्नी संगीता की हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंचकर पुलिस के समाने अपना जूर्म स्वीकार लिया।

थाना प्रभारी खेकड़ा प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि रमन सुबह करीब साढ़े 10 बजे थाने आया था। उसका कहना था कि उसकी पत्नी उसकी सम्पत्ति अपने रिश्तेदार के नाम कराना चाहती है। जिसको लेकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। ———–

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *