बागपत एसपी ने बेहतरीन काम करने वाले दाे पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

एसपी बागपत द्वारा सम्मानित पुलिस कर्मी
सम्मानित पुलिस कर्मी

बागपत, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के बागपत जिले में तैनात दो पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान उनके बेहतरीन काम के लिए Superintendent of Police सूरज कुमार राय ने शुक्रवार को सम्मानित किया है.

एसपी ने उत्कृष्ट कार्यकुशलता, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया का परिचय देते हुए मानव जीवन की रक्षा करने वाले पुलिस कर्मी का उत्साह वर्धन भी किया. उन्होंने बताया कि पीआरवी 4038 पर तैनात कमांडर अश्विनी कुमार, पायलट प्रवीण कुमार ने दो दिसंबर को एक व्यक्ति की जान बचाई थी. उनके इस काम की खूब तारीफ हुई. उनके इस सराहनीय काम को देखते हुए, आज दोनों पुलिस कर्मियों को कर्यालय बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया है.

इस माैके पर एसपी ने कहा की जनपद पुलिस ऐसे कर्मठ, संवेदनशील पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करती है. पुलिस जनता-केन्द्रित कार्यों को बढ़ावा देती है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार त्वरित व प्रभावी पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है.——————-

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Leave a Comment