Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

बजरंग दल के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या, हत्यारा फरार

बजरंग दल के पदाधिकारी शोभित का फाइल फोटो।
बजरंग दल पदाधिकारी की हत्या की सूचना के बाद कटघर थाने के बाद हंगामा करते विश्व हिंदू परिषद तो बजरंग दल के पदाधिकारी।

मुरादाबाद, 29 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । महानगर के थाना कटघर क्षेत्र के गुलाब बाड़ी में सोमवार रात्रि बजरंग दल के नाबालिग पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना से अक्रोशित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी कटघर थाने के बाहर बैठ गए और धरना देकर हत्यारे की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

थाना कटघर क्षेत्र के सूरजनगर पीतलबस्ती निवासी 17 वर्षीय शोभित पुत्र घनश्याम बजरंग दल के गोविंद नगर प्रखंड का खंड पदाधिकारी है। शोभित सोमवार शाम साढ़े 7 बजे के लगभग घर से बाइक से काम से जाने की बात कहकर निकला था। घर के पास मौहल्ला बल्देव पुरी में पहुंचा तो अज्ञात बाइक सवार युवक ने उसे रोककर उसके सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी, शोभित वहीं गिर गया।

सूचना पर पहुंचीं पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शोभित की हत्या की सूचना पर उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हैै।

वहीं बजरंग दल पदाधिकारी के मर्डर की सूचना पर अक्रोशित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी कटघर थाने पहुंचे गए और शोभित के हत्यारे की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विहिप-बजरंग के पदाधिकारियों के थाने के बाहर धरना देने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह भी कटघर थाने पहुंच गए और धरना दे रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अक्रोशित लोग सुनने को तैयार नहीं है और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। इस दौरान एसपी सिटी से विहिप-बजरंग के पदाधिकारियों की नोक-झोंक भी हुई।

वहीं पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक शोभित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय हो गई है और दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *