
बलिया, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के बलिया जिले में तीन वर्ष के मासूम मो. फुजैल अहमद का अपहरण करने वाले बदमाश को उभांव पुलिस ने Monday देर रात एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरफ्तार बदमाश मो. जैद उर्फ सलमान के पैर में गोली लगी है.
अपर Superintendent of Police (उत्तरी) दिनेश शुक्ला ने बताया कि उभांव पुलिस टीम द्वारा साहूनपुर में Monday की रात करीब साढ़े बारह बजे चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा. संदिग्ध ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया. पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गयी. जिसमें मो. जैद उर्फ सलमान पुत्र रफतउल्ला निवासी एकसार पिपरौली बडागंव थाना उभांव के बांए पैर मे गोली लगी.
पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश मो. जैद उर्फ सलमान ने ही 11 दिसम्बर को तीन वर्षीय मो. फुजैल अहमद पुत्र असलम निवासी एकसार पिपरौली बडागांव थाना उभांव का अपहरण किया था. एएसपी शुक्ल ने बताया कि घायल बदमाश मो. जैद उर्फ सलमान का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है. पकड़े गये बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है.
————
(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी
