Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

नशे की आशंका में सात युवक-युवती पकड़े

Crime

शिमला, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत पुलिस थाना झाकड़ी क्षेत्र में ग्राम पंचायत गोपालपुर के गांव बसाहरा में सोमवार देर शाम नशे की संदिग्ध हालत में सात युवक-युवती पकड़े जाने का मामला सामने आया है। इनमें छह युवक और एक युवती शामिल हैं। इनकी आयु 19 से 33 वर्ष के बीच है। स्थानीय लोगों ने इन सभी को संदिग्ध स्थिति में देखा और इसके बाद उन्हें रोका गया और तुरंत पुलिस थाना झाकड़ी को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना झाकड़ी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी सात लोगों को कस्टडी में लिया और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान किसी के पास से भी चिट्टा या कोई अन्य अवैध नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। हालांकि खाली सिरिंज मिली, जो नशे के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। पुलिस के अनुसार सभी लोग नशे की संदिग्ध हालत में पाए गए थे, इसी कारण एहतियातन आगे की प्रक्रिया अपनाई गई।

पुलिस टीम सभी सातों को मेडिकल जांच के लिए खनेरी अस्पताल रामपुर ले गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को नोटिस पर उनके घर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक-युवती रामपुर उपमंडल के झाकड़ी, फांचा, जलींड, गसोह, तांगडु और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जबकि एक युवक जिला बिलासपुर क्षेत्र से संबंधित है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *