Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

बलरामपुर : धूप के बाद कोहरे की चादर, रामानुजगंज में बढ़ी ठंड, दृश्यता शून्य

रामानुजगंज में कोहरा।

बलरामपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो–तीन दिनों तक धूप निकलने के बाद सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। रामानुजगंज में घना कोहरा छा गया, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई। सोमवार सुबह यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर एक बार फिर तेज हो गया।

रोजाना जहां सुबह होते ही धूप निकल आती थी, वहीं आज कोहरे की मोटी चादर ने सूर्य को भी छिपा दिया। सड़कों, गलियों और खुले इलाकों में कुछ ही मीटर की दूरी तक दिखाई देना मुश्किल हो गया। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलना पड़ा, वहीं सुबह-सुबह निकलने वाले लोग ठंड से परेशान नजर आए।

ठंड और कोहरे के चलते रामानुजगंज में जनजीवन प्रभावित रहा। कई इलाकों में लोग अलाव तापते दिखाई दिए, जबकि बुजुर्गों और बच्चों पर ठंड का ज्यादा असर देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय कोहरे का असर बना रह सकता है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

—————

(Udaipur Kiran) / विष्णु पांडेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *