Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HimachalPradesh

अमित शाह के दौरे के मद्देनजर ज्वालामुखी में 20 दिसंबर को एयरो-स्पोर्ट्स गतिविधियों पर प्रतिबंध

अमित शाह।

धर्मशाला, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 20 दिसंबर को कांगड़ा जिले के ज्वालामुुखी के दौरे के मद्देनजर एयरो-स्पोर्ट्स एवं हवाई गतिविधियों पर रोक रहेगी। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी शिल्पी बेक्टा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत ज्वालामुखी उपमंडल में एयरो-स्पोर्ट्स एवं हवाई गतिविधियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है।

इन आदेश के अनुसार 20 दिसंबर को ज्वालामुखी उपमंडल के तहत पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ान, हाॅट एयर बैलूनिंग सहित सभी प्रकार की एयरो-स्पोर्ट्स हवाई गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। यह निर्णय वीवीआईपी सुरक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

यह प्रतिबंध जिला पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों एवं सरकार द्वारा अधिकृत निगरानी एजेंसियों पर लागू नहीं होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *