Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
ASSAM

सात अवैध घुसपैठी वापस भेजे गए बांग्लादेश, मुख्यमंत्री ने की सराहना

Image shared by Assam CM Dr Himanta Biswa Sarma.

कछार (असम), 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि असम की धरती पर अवैध रूप से प्रवेश करने वाले सात घुसपैठियों को कछार पुलिस ने पकड़कर श्रीभूमि मार्ग से उनके देश वापस भेज दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई के लिए कछार पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि असम पुलिस राज्य की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में सशक्त भूमिका निभा रही है, जिसके लिए सरकार आभारी है।

डॉ. सरमा ने स्पष्ट किया कि असम में अवैध रूप से प्रवेश करने वालों के खिलाफ सरकार भविष्य में भी कठोर कदम उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

यह कार्रवाई असम सरकार की अवैध घुसपैठ के खिलाफ ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति को दर्शाती है और जिला स्तर पर पुलिस की सतर्कता को भी रेखांकित करती है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *