Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

बांग्लादेशी राजदूत तलब, भारतीय मिशन की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की

MEA

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बांग्लादेश के भारत स्थित उच्चायुक्त रियाज़ हामिदुल्लाह को बुधवार को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और वहां के बिगड़ते सुरक्षा माहौल पर भारत की गहरी चिंता से अवगत कराया गया। भारत की ओर से अपेक्षा जताई गई कि अंतरिम सरकार अपने राजनयिक दायित्वों के अनुरूप बांग्लादेश में मिशनों और दूतावासों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

उच्चायुक्त का ध्यान विशेष रूप से कुछ चरमपंथी तत्वों की गतिविधियों की ओर दिलाया गया, जिन्होंने ढाका स्थित भारतीय दूतावास के आसपास असुरक्षा का माहौल पैदा करने की योजना की घोषणा की है।

विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि बांग्लादेश में हाल ही में हुई कुछ घटनाओं के संबंध में चरमपंथी तत्वों द्वारा फैलाई जा रही झूठी कहानी को भारत पूरी तरह से खारिज करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरिम सरकार ने न तो गहन जांच की और न इन घटनाओं के संबंध में भारत के साथ कोई सार्थक सबूत साझा किए।

बांग्लादेश के लोगों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध का उल्लेख करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत, बांग्लादेश में शांति और स्थिरता का पक्षधर है और हमने लगातार शांतिपूर्ण वातावरण में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और विश्वसनीय चुनाव कराने का आह्वान किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *